ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में 6000 मेगावाट आवर बीईएसएस परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में सितम्बर 2026 तक परियोजनाएँ स्थापित करने के निर्देश दिए गए और ग्रिड स्थिरता, सस्ती बिजली तथा ऊर्जा अवसंरचना सुदृढ़ करने के लाभ रेखांकित किए गए।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। विद्युत भवन, जयपुर में हुई बैठक में सितम्बर 2026 तक परियोजनाएँ स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए गए। इससे ग्रिड स्थिरता और पीक डिमांड पर सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #GreenEnergyRajasthan