जयपुर जिले में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। ट्रांसफॉर्मरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।
‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जयपुर जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संवर्धन और जनसहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर नवाचार कार्यक्रम हुए और सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदेगंगा