रीको और पीडब्ल्यूडी कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर 38 औद्योगिक एप्रोच सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करेंगे। इसके साथ 24 औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए भी कार्य, कुल अनुमानित राशि 143 करोड़ रुपये।
रीको और सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 38 सड़कों का विकास कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर करेंगे। लगभग 205 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर 290.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें रीको और पीडब्ल्यूडी की 50-50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। 24 औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए 143 करोड़ रुपये के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान