वाणिज्यिक कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-द्वितीय ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी महेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। मामले में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 से जुड़ी गुप्त खरीद-बिक्री और कर अपवंचन की जांच जारी है।
वाणिज्यिक कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-द्वितीय ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी महेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय, जयपुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले की आगे भी गहन जांच जारी है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान