अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल बनेगा और वर्क ऑर्डर अप्रैल में जारी होंगे। मॉडल बालिका स्कूल को सावित्री बालिका प्राथमिक विद्यालय भवन में शिफ्ट करने तथा डीएमएफटी फंड से 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
अजमेर की बालिका शिक्षा को नई दिशा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 30 एकड़ में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बालिका सैनिक स्कूल की प्रगति की समीक्षा की और वर्क ऑर्डर अप्रैल में जारी करने के निर्देश दिए। मॉडल बालिका स्कूल को सावित्री बालिका प्राथमिक विद्यालय भवन में शिफ्ट किया जाएगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान