बीकानेर जिले के उदयरामसर में अमर शहीद हवलदार श्री गजराज सिंह यादव की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने भावी पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और वीरों की गाथाएं सुनाने का आह्वान किया। उन्होंने शहीद परिवार का सम्मान भी किया।
नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने बीकानेर जिले के उदयरामसर में अमर शहीद हवलदार श्री गजराज सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग भावी पीढ़ी को देश का गौरवशाली इतिहास और वीरों की गाथाएं सुनाएँ, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रभक्ति से प्रेरित हो। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान