राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 में पदों की संख्या बढ़ाई है। इसके लिए नवीन वर्गवार वर्गीकरण संबंधी शुद्धि पत्र जारी किए गए हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 में पदों की संख्या बढ़ाई है। उप निरीक्षक (एपी) नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाकर 957 किए गए हैं, जबकि सहायक अभियंता (सिविल) जल संसाधन विभाग के 23 पद बढ़ाकर 179 किए गए हैं। शुद्धि पत्र क्रमशः 06/2026-27 और 05/2026-27 जारी किए गए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान