डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ऑनलाइन आवंटन नीति, बीएमसी स्थापना, नई प्रोसेसिंग यूनिट्स और लंबित भुगतानों पर रोडमैप जारी किया। जयपुर, राजसमंद, पाली, गुलाबपुरा और कोटा से जुड़े निर्माण एवं लोकार्पण/भूमि पूजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
डेयरी सेक्टर में 360° पारदर्शिता और नए प्लांट्स के विस्तार को लेकर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शासन सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। ऑनलाइन आवंटन नीति, बीएमसी स्थापना, 10 लाख लीटर क्षमता वाली जयपुर यूनिट, 50 हजार लीटर राजसमंद प्लांट और लंबित भुगतानों पर रोडमैप जारी किया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान