विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर, तीर्थराज पुष्कर और राजगढ़ में विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ, हार्टफुलनेस सत्र और श्री भैरव धाम में विशेष ज्योत दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर, तीर्थराज पुष्कर और राजगढ़ में विविध आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। रामनवमी पर 43 दिवसीय दिव्य शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में हार्टफुलनेस सत्र और श्री भैरव धाम में विशेष ज्योत दर्शन के साथ उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान