बारां पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ के तहत कुख्यात तस्कर बिरमचंद लोधा और उसके परिवार की 3.92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज कर दी हैं। कार्रवाई में मकान, प्लॉट, वाहन और संदिग्ध बैंक लेनदेन शामिल हैं।
ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बारां पुलिस ने कुख्यात तस्कर बिरमचंद लोधा और उसके परिवार की 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 111 रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज की हैं। इनमें 02 मकान, 05 प्लॉट, 02 कारें, 01 मोटरसाइकिल और 2,32,54,585 रुपये के संदिग्ध बैंक लेनदेन शामिल हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान