जयपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। शाहपुरा, दूदू सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों नागरिकों, किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण, प्रदर्शनी और पौधारोपण तैयारियों को गति दी गई।
‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत जयपुर जिले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम किए। शाहपुरा में लगभग 1,805 नागरिकों और दूदू में लगभग 923 किसानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही। 25 किसानों को प्रशिक्षण, 17 को कम्पोस्टिंग और 15 को लघु सिंचाई यंत्रों की जानकारी दी गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदे_गंगा