अजमेर के कांजी हाउस को जयपुर की हिंगोनिया गौशाला की तर्ज पर आधुनिक गौसंरक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल हुई है। संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी अक्षयपात्र फाउंडेशन को सौंपे जाने की संभावना है, तथा एमओयू की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर अजमेर कांजी हाउस को जयपुर की हिंगोनिया गौशाला की तर्ज पर आधुनिक गौसंरक्षण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। अक्षयपात्र फाउंडेशन व्यवस्थाएँ संभाल सकता है। नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ संचालन, प्रबंधन और एमओयू की प्रक्रिया पर चर्चा हुई है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान