ईजीएस आयुक्त श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने वी.सी. के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर एसएनए स्पर्श से भुगतान प्रक्रिया में 3 दिन में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रमिक नियोजन, मानदेय भुगतान, ई-केवाईसी, जियो टैगिंग, डाटा वेरिफिकेशन और पौधारोपण पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
ईजीएस आयुक्त श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने एसएनए स्पर्श के माध्यम से सामग्री एवं प्रशासनिक मद के बकाया बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगामी 3 दिवस में पूर्ण कर जीरो पेंडेंसी करने के निर्देश दिए। वी.सी. बैठक में मानदेय, श्रमिक नियोजन, ई-केवाईसी, जियो टैगिंग, डाटा वेरिफिकेशन और मानसून पौधारोपण पर भी समीक्षा की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान