कोटपूतली-बहरोड़ में पंच गौरव एक जिला एक खेल (कुश्ती) के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन तथा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समापन समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
पंच गौरव एक जिला एक खेल (कुश्ती) के तहत जिले में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन तथा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। लाल बहादुर शात्री महाविद्यालय, कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ओम प्रकाश सहारण के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह और कुश्ती किट से सम्मानित किया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #पंचगौरव