सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ‘पैमाना’ रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 81 केंद्रीय परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं से राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तेज़ रफ्तार पकड़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ‘पैमाना’ रिपोर्ट के अनुसार रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन क्षेत्रों में 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान