झालावाड़ में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। रैली 11 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे राजकीय खेल संकुल से मिनी सचिवालय तक निकलेगी।
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत झालावाड़ में मतदाता जागरूकता को नई गति दी जाएगी। स्वीप अभियान के अंतर्गत 11 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे राजकीय खेल संकुल से मिनी सचिवालय तक मतदाता जागरूकता साईकिल रैली आयोजित होगी। इसकी जानकारी स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने दी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #SVEEP