जैतारण में आधुनिक हॉकी टर्फ एवं हॉकी खेल अकादमी का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। परियोजना के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी हुई है, जबकि स्वीकृत लागत ₹6 करोड़ 59 लाख 10 हजार 354 है और कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 जनवरी 2027 तय की गई है।
ब्यावर के जैतारण में आधुनिक हॉकी टर्फ और हॉकी खेल अकादमी परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुभारंभ किया। युवा मामले एवं खेल विभाग की 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति से क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा मिलेगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान