अलवर में श्री गोविंद देव जी महाराज मंदिर प्रबंध समिति के शपथ ग्रहण समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं की समाज में एकता, संस्कार और सेवाभाव को मजबूत करने में भूमिका रेखांकित की और ऐतिहासिक मंदिर के लगभग 170 वर्ष पुराने स्वरूप का उल्लेख किया।
अलवर में श्री गोविंद देव जी महाराज मंदिर प्रबंध समिति के शपथ ग्रहण समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं को समाज में एकता, संस्कार और सेवाभाव को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता सहित सदस्य और आमजन उपस्थित रहे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान