मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर प्रदेशस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आस्था स्थलों के विकास पर राज्य सरकार की दिशा को रेखांकित किया। उन्होंने समाज के छात्रावास के लिए जयपुर में भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त मातृ शक्ति ही देश और समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने जयपुर में समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान