मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संवाद में रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार, जल-विद्युत रोडमैप और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ संवाद में कहा कि सरकार 4 लाख सरकारी नौकरियों और 6 लाख निजी रोजगार अवसरों की दिशा में काम कर रही है। 1.25 लाख से अधिक नियुक्तियाँ हो चुकी हैं, 1.35 लाख पद प्रक्रियाधीन हैं और इस वर्ष 1.25 लाख पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया गया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान