बीकानेर में प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि रहे। समारोह में सेवानिवृत्त एवं युवा जनसंपर्क कर्मियों के साथ ‘हरख बीकाणा’ प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह बीकानेर में आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जनसंपर्क विभाग को सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु बताया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, वीना करमचंदाणी, सुरेंद्र सामरिया तथा ‘हरख बीकाणा’ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान