वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने अलवर में भगवान श्री अरूट महाराज जी की जयंती समारोह में भाग लिया और शोभायात्रा को रवाना किया। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, विकसित भारत और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संदेश दिया।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर में भगवान श्री अरूट महाराज जी की जयंती समारोह में शिरकत कर शोभायात्रा को भगवा झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने समाज सेवा, एकता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को रेखांकित करते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल-संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदे_गंगा_जल_संरक्षण_जन_अभियान