जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध बताया गया है और ड्रम, कैन या खुले कंटेनर में बिक्री पर सख्त रोक लगाई गई है।
जालोर में रसद विभाग ने उपभोक्ताओं से पेट्रोल एवं डीजल का अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है। जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए केवल वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदा जाए। ड्रम, कैन या खुले बर्तनों में बिक्री पर भी रोक है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान