श्रीगंगानगर में दीपावली पर आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 8 नवम्बर 2023 तक निर्धारित प्रपत्र, फोटो, ब्लू प्रिंट नक्शा, शपथ पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किए जा सकते हैं।
दीपावली पर आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस के लिए श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। एडीएम सतर्कता श्री हरी सिंह मीना ने बताया कि आवेदन 8 नवम्बर 2023 तक प्राप्त होंगे। निर्धारित प्रपत्र की 3 प्रतियाँ, फोटोयुक्त आवेदन, ब्लू प्रिंट नक्शा, शपथ पत्र, सहमति पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो देना आवश्यक है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान