पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने दौसा में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, टीकाकरण अभियान, गोशाला अनुदान और गोवंश संरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लापरवाही पर एक उपनिदेशक निलंबित और संयुक्त निदेशक को एपीओ किया गया।
पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने दौसा में विभागीय योजनाओं, एफएमडी टीकाकरण अभियान, गोशाला अनुदान और गोवंश संरक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सेक्स सॉर्टेड सीमेन योजना और टीकाकरण लक्ष्य की प्रगति पर सख्त निर्देश दिए गए। लापरवाही पर एक उपनिदेशक निलंबित और संयुक्त निदेशक को एपीओ किया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान