मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर डीरेग्यूलेशन, एसएनए स्पर्श, जीएसटी राजस्व आकलन और रेलवे परियोजनाओं सहित राज्य के विकास व प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। विभिन्न विभागों के साथ समयबद्ध स्वीकृतियों, कार्य प्रगति और आगामी कार्य-योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य के विकास एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन, व्यय विभाग के सचिव श्री वी. वुमलुनमांग, सीबीआईसी अध्यक्ष श्री विवेक भारद्वाज, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष श्री सतीश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ परियोजनाओं, स्वीकृतियों व सुधार कार्यों की प्रगति साझा की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान