राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान के कृषि परिदृश्य, प्राकृतिक खेती, कृषि अवसंरचना और खरीफ तैयारी पर राज्य के सुझाव रखे। उन्होंने केंद्र-राज्य समन्वय से किसानों की आय बढ़ाने, तकनीक आधारित खेती और समय पर खाद-बीज-पेस्टिसाइड उपलब्धता पर बल दिया।
कृषि एवं बागवानी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में राजस्थान का पक्ष रखते हुए कृषि अवसंरचना, प्राकृतिक खेती, जलवायु-अनुकूल खेती और डिजिटल कृषि पर जोर दिया। उन्होंने खरीफ तैयारी, दलहन-तिलहन आत्मनिर्भरता तथा समय पर खाद, बीज और पेस्टिसाइड की उपलब्धता पर भी राज्य के सुझाव साझा किए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान