मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर आमजन की परिवेदनाएँ स्वयं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, बिजली और भू-पट्टे संबंधी शिकायतों पर प्रभावी मॉनिटरिंग, फीडबैक और अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर आमजन की परिवेदनाएँ स्वयं सुनीं। उन्होंने पेयजल, बिजली और भू-पट्टे संबंधी मामलों के तुरंत निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग, वरिष्ठ अधिकारियों के विजिट तथा अच्छा काम करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

