चूरू के मुरारी प्रजापत ने ओडीओपी नीति–2024 और वेबसाइट डेवलपमेंट फीस पुनर्भरण योजना का लाभ लेकर अपने फर्नीचर व्यवसाय को डिजिटल बाजार से जोड़ा। उन्हें 75,000 रुपये की सहायता मिली और अब नियमित ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं।
ओडीओपी नीति–2024 से चूरू के मुरारी प्रजापत का फर्नीचर व्यवसाय डिजिटल बाजार से जुड़ गया है। वेबसाइट विकास के लिए उन्हें ‘वेबसाइट डेवलपमेंट फीस पुनर्भरण योजना’ के तहत 75,000 रुपये की सहायता मिली। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के माध्यम से उनके उत्पादों को अब नियमित ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ओडीओपी