राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती-2026, सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2026 और प्राध्यापक विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026 के विज्ञापन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथियाँ जारी कीं। कुल 607, 371 और 121 पदों से संबंधित आवेदन व परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया गया।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के तहत 607 पदों का विज्ञापन जारी किया है। प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है, जबकि ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों और प्राध्यापक विशेष शिक्षा के 121 पदों के लिए भी कार्यक्रम जारी किया गया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान