राजसमंद में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने वंदे गंगा अभियान, जल संरक्षण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, फ्लैगशिप योजनाओं और वंदे गंगा अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने अवैध जल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जनहित कार्यों में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदे_गंगा

